बिना नोटिस जारी किए ही रोके आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन

बिना नोटिस जारी किए ही रोके आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन


Junaid Khan - शहडोल। जयसिंहनगर महिला बाल विकास विभाग परियोजना जयसिंहनगर की मनमानी कार्यवाही से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूत्रों के मुताबिक आए दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन महज़ छोटी-मोटी कमियों पर रोके या काटे जा रहे हैं। ऐसा मानना है कि तकनीकी खराबी या सर्वर मेंटेनेंस के कारण कभी-कभार किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो उसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह दोषी करार देकर बिना किसी लिखित सूचना लगातार वेतन रोकने या काटने की कार्यवाही की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रोके गये वेतन 3-4 महीने बाद भी उनके खाते में जमा नहीं किए गए हैं। जबकि उनके द्वारा कमियों को दूर करने का पूरा प्रयत्न किया गया है। अब ऐसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को परिवार के पालन-पोषण में काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक 10-15 वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबी-चौड़ी सूची तैयार कर उनके वेतन रोकने जैसी कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post Next Post