अभाविप ने शहडोल में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली

अभाविप ने शहडोल में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली


Junaid Khan - शहडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहडोल नगर द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में शहडोल नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयघोष के साथ निकली यात्रा ने नगर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं परिषद कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान नगर में सामाजिक लोगों ने तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। विशाल तिरंगा यात्रा नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का समापन रघुराज स्कूल ग्राउंड में सामूहिक वंदे मातरम् गान के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री कुणाल निखाड़े, विभाग संयोजक अखिलेश सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख अंजली पांडेय, जिला संयोजक अमन त्रिपाठी, जिला छात्रा प्रमुख निधि पांडेय, आकाश मिश्रा, अर्पित मिश्रा, अमन तिवारी, गोकुल पटेल, विक्रांत शर्मा, साक्षी सिंह, रोशनी पांडे, श्रेया सिंह, अनुराधा, प्रतीक्षा एवं तुलसी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं,प्राध्यापक ,सामाजिक बंधु एवं परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post