कोतवाली पुलिस द्वारा समर्सियल पंप चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारः चोरी किया गया समर्सियल पम्प जप्त

कोतवाली पुलिस द्वारा समर्सियल पंप चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारः चोरी किया गया समर्सियल पम्प जप्त


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं श्रीमान एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा समर्सियल पंप चोरी के मामले में समर्सियल पंप बरामद कर दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 11.08.2026 को श्रीकान्त मिश्रा पिता स्व. श्री अम्बिका प्रसाद मिश्रा उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर के द्वरा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि हरिनारायण खेड़िया के ग्राम मानपुर के प्लान्टेशन में लगे टेक्समो कंपनी का डेढ हार्स पावर का समर्सियल पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 460/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। विवेचना दौरान संदेही की तलास पतारसी की गई विश्वसनीय मुखबिरो की सूचना पर से दिनांक 12.08.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक कोमल अरजरिया, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, प्रधान आरक्षक प्रकाश तिवारी, आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम के द्वारा आरोपी राकेश उर्फ दादू बैगा पिता नानबाबू बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी मानपुर, सूरज महरा पिता संतोष महरा उम्र 26 वर्ष निवासी टिकुरीटोला मानपुर से जोरा तालाब के पास मानपुर से चोरी किया गया डेढ हार्स पावर का समर्सियल पंप कीमती 26000 रूपये एवं विद्युत तार तथा प्लास्टिक की रस्सी कीमती 5000 रूपये कुल 31000 रूपये का जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियो से अन्य चोरियों के मामलो में पूछताछ की जा रही है।

Previous Post Next Post