15 वर्षों से जारी है बाल गणेश उत्सव की परंपरा,25 को भंडारा,26 को निकलेगी विसर्जन यात्रा
Junaid Khan - शहडोल। वार्ड क्रमांक 15 स्थित पुलिस लाइन में बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा पिछले करीब 15 वर्षों से गणेश उत्सव की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है। समिति द्वारा इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्थापित गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और इसकी मनमोहक छवि भक्तों का ध्यान आकर्षित कर रही है। गणेश उत्सव के समापन अवसर पर 25 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं 26 सितंबर को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में समिति के सदस्यों के साथ श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी प्रियंशु चौबे सोनू एवं अनुज सेन ने बताया कि समिति द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से पिछले करीब 15 वर्षों से गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को भंडारे का आयोजन होगा, जबकि 26 सितंबर को गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। समिति सदस्यों ने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का पर्व भी है। आयोजक : बाल गणेश उत्सव समिति पता : वार्ड क्रमांक 15, पुलिस लाइन, कमिश्नर कार्यालय के पीछे, शहडोल "आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
