सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपक वितरण,17 सितंबर को वार्डों में होगा दीप प्रज्वलन

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपक वितरण,17 सितंबर को वार्डों में होगा दीप प्रज्वलन 


Junaid Khan - शहडोल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहडोल नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में वार्डों में नागरिकों एवं हितग्राहियों को दीपक वितरित किए गए। दीपक वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जैसवाल, नगर पालिका सीएमओ श्रीमती आशा भंडारी, पार्षदगण शक्ति लछकार, सिल्लू रजक, पिंकू शुक्ला, प्रभात पाण्डेय, अनमोल सोनी, राजा यादव, राजेश पांडेय सहित अन्य पार्षदगण, नगर पालिका कर्मचारी एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। अभियान के तहत वार्ड पार्षदों द्वारा हितग्राहियों एवं नागरिकों को दीपक वितरित किए गए। 17 सितंबर को नागरिक अपने-अपने घरों में इन दीपकों को प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश देंगे। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से जोड़ना है। दीप प्रज्वलन के माध्यम से हर घर में प्रकाश और हर मन में सेवा का संकल्प पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर नागरिकों से अपील की गई कि 17 सितंबर को अपने घरों में दीपक प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें तथा सेवा, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करें।

Previous Post Next Post