जनसुनवाई में जिले भर से आए 78 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

कलेक्टर ने की जनसुनवाई, सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टरों ने की उपस्थिति


Junaid Khan - शहडोल। 15 सितम्बर 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल द्वारा कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिले भर से आए 78 आवेदकों की जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में ग्राम रामपुर, थाना अमलई जिला शहडोल निवासी घनश्याम नापित ने खपत के अधिक बिजली बिल आने की शिकायत, ग्राम भदवाही तहसील गोहपारू निवासी रामनाथ जायसवाल ने खसरा सुधार करने, ग्राम पंचायत घुनघुटा, ग्राम अतरौड़ी तहसील जैतपुर निवासी रंजीत राय ने ग्राम अतरौड़ी में विद्युतीकरण करने, वार्ड नं. 21 धनपुरी निवासी सलमा बेगम ने रास्ता दिलाने संबंधी, वार्ड नं. 29 शहडोल निवासी निर्मल सिंह ने राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने, ग्राम सिंदुरी जिला शहडोल निवासी सूरज पटेल ने आल्ट्राटेक कोल माइन्स द्वारा सीएसआर फंड का उपयोग स्थानीय ग्रामों के विकास के लिए करने, गीता प्रसाद शुक्ला, हरिनिवास सिंह, बेवा प्रेमाबाई, राम अवतार काछी एवं कमला चतुर्वेदी समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारी जनपद पंचायत सोहागपुर जिला शहडोल ने सेवानिवृत्त के बाद अवकाश नगदीकरण एवं ग्रेज्युटी राशि का भुगतान संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, डीएफओ तरूणा वर्मा, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिया एक्का, श्री भागीरथ लहरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post