मतदाता सूची में बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग
चुनाव केवल सरकार बनाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की सर्वोच्च भागीदारी का माध्यम है-अजय अवस्थी
Junaid Khan - शहडोल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष श्री अजय अवस्थी के नेतृत्व में बुधवार को जयस्तंभ चौक, शहडोल में कांग्रेसजनों द्वारा धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए विभिन्न निर्णयों एवं मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग को लेकर किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता अत्यंत आवश्यक है। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान तथ्यों और पारदर्शी जांच के माध्यम से किया जाना चाहिए। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया तथा मतदाता के अधिकारों की रक्षा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस ने मांग की कि मतदाता सूची में हुए बदलावों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी विवादित एवं संदेहास्पद विषयों की स्वतंत्र और निष्पक्ष समीक्षा कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखी जाए। धरना-प्रदर्शन के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री अजय अवस्थी द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नाम का सांकेतिक पुतला जंजीरों में जकड़कर नगर भ्रमण कराया गया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट गेट के सामने पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री अजय अवस्थी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण नींव जनता का मत और उसका निष्पक्ष उपयोग है। यदि किसी भी स्तर पर मतदाता सूची में अनियमितता, मनमाना बदलाव अथवा पारदर्शिता की कमी को लेकर सवाल उठते हैं, तो उनका समाधान गंभीरता, निष्पक्षता और सार्वजनिक जांच के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था और मतदाता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधित करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए तथा प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार के प्रयोग का समान अवसर मिलना चाहिए। श्री अवस्थी ने कहा कि चुनाव केवल सरकार बनाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की सर्वोच्च भागीदारी का माध्यम है। इसलिए निर्वाचन आयोग से अपेक्षा है कि मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रत्येक सवाल का तथ्यात्मक और संतोषजनक उत्तर जनता के समक्ष रखा जाए। कांग्रेस की मांग है कि पूरे मामले की व्यापक, स्वतंत्र और निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए तथा यदि कहीं कोई अनियमितता सामने आती है तो उसके लिए जिम्मेदारी तय की जाए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और संवैधानिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। जब तक मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों का स्पष्ट एवं पारदर्शी समाधान नहीं होता, तब तक कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच उठाती रहेगी। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, नरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे,पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे,वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीनिवास शर्मा, वरिष्ठ काँग्रेसी महमूद अहमद, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला संगठन मंत्री विनोद ताम्रकार,युवा काँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,वरिष्ठ कांग्रेसी मुबारक मास्टर,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप सिंह, बुढ़ार जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे,सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन,ब्लाक अध्यक्ष प्रीतम दास सोनी,ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी,ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अजीत सोनी,ब्लाक अध्यक्ष सतेन्द्र त्रिपाठी,ब्लाक अध्यक्ष मनोज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष जयकरण सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष रेहान खान,कृष्ण कुमार गुप्ता,विवेक तिवारी,मोहम्मद साबिर, पुष्पेन्द्र मिश्रा,राम नरेश तिवारी,पार्षद हीरालाल प्रजापति,मंडलम अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,पूर्व पार्षद ओमप्रकाश चौधरी,मानू भाई,इकबाल खान,अशोक तिवारी, धन्नू बर्मन,वरुण पाल, शोभराज नागपाल,गोविंद प्रजापती,आशीष द्विवेदी, महेंद्र यादव,दीपांशु गुप्ता, गीता कोल, हरि सिंह, अंकित गुप्ता बल्ली, अनिल नामदेव, सुरेश विश्वकर्मा, अनिल पटेल,पुष्पेंद्र परोहा,राजेंद्र सोनी, संजय गुप्ता, विकास बंसल, दुर्गा विश्वकर्मा,प्रधान पनिका,दलप्रताप सिंह,हर्षित श्रीवास्तव, गुलशन पदवार आशु ,योगेश,अजय बैगा,अमन यादव, वीरू, सचिन,मोहित, अनिल,अरुण,शिवांशु,अमन,ओम साहू, चंदन कुशवाहा,शिवम तिवारी, दीपक साहू,सुमित सेंगर,प्रदुम्न बैगा, दामोदर बैगा, ओंकार बैगा, गोलू सिंह,बालकरण बैगा, मोहन सिंह, सम्पत यादव, पुष्पेंद्र सिंह, रामशरण बैगा, संदीप बैगा, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

