खनिज विभाग द्वारा की रेत के अवैध खनन पर की गई कार्यवाही

खनिज विभाग द्वारा की रेत के अवैध खनन पर की गई कार्यवाही 


Junaid Khan - शहडोल। 04 सितम्बर 2026-कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में शहडोल जिले में खनिजो के अवैध भण्डारण, उत्खनन, परिवहन करने पर निरंतर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि खनिज विभाग के अमले द्वारा गुरुवार को ग्राम बराछ एवं बरकछ तहसील जयसिंहनगर से रेत के अवैध खनन की शिकायत की जाँच की गयी। जाँच के दौरान ग्राम बराछ स्थित झापर नदी में एक ट्रेक्टर को रेत खनिज का अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। जाँच अमले को देख ट्रेक्टर का ड्राइवर ट्रेक्टर छोड़ कर भाग गया, जिसे अन्य चालक के द्वारा नदी से बाहर निकला गया एवं थाना ब्योहारी की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। उक्त ट्रेक्टर जॉन डिअर कंपनी का है जिसमे रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित नहीं है। वाहन का इंजन क्रमांक पीवाय3029डी548664 है। उक्त वाहन के मालिक का पता किया जा रहा है एवं जिसके विरुद्ध अवैध खनन का प्रकरण पंजीबद्ध किया जावेगा।  उक्त कार्यवाही सहा खनि अधिकारी अभिषेक पटले द्वारा खनिज अमले के द्वारा की गई।

Previous Post Next Post