क्रमिक अनशन के परिप्रेक्ष्य में पुलिस द्वारा विवादित घटना स्थल का निरीक्षण
Junaid Khan - शहडोल। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जयस्तंभ चौक, शहडोल में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिनांक 15 अगस्त 2026 से क्रमिक अनशन पर बैठे आवेदक श्री केशव चौधरी की शिकायत के परिप्रेक्ष्य में, पुलिस प्रशासन द्वारा उस 'घटना स्थल' का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा संबंधित पक्षों से शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपील की गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी मोहन दुबे मुख्यालय शहडोल, थाना प्रभारी सोहागपुर रामायण प्रसाद रावत, रक्षित निरीक्षक अनुरूध्द मीणा एवं थाना सोहागपुर का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
Tags
SHAHDOL
