शहडोल संभाग व जिला जनसंपर्क अधिकारियों ने सौंपा नियुक्ति पत्र स्वीकार कर निष्पक्ष पत्रकारिता का दिया आशीर्वाद
Junaid Khan - शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल में निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 'अतुल भारत चेतना' द्वारा फुजैल खान को शहडोल जिले का नया जिला संवाददाता नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के उपरांत नवनियुक्त जिला संवाददाता फुजैल खान ने जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर संभागीय जनसंपर्क अधिकारी श्री गुलाब मर्सकोले एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री गजेंद्र द्विवेदी को अपना आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर फुजैल खान ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का पुष्पगुच्छ, गमछा एवं रुमाल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया तथा मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। जनसंपर्क अधिकारियों एवं उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने फुजैल खान को गले लगाकर अपना पूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान संभागीय जनसंपर्क अधिकारी श्री गुलाब मर्सकोले एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री गजेंद्र द्विवेदी ने फुजैल खान के उज्ज्वल एवं सफल पत्रकारिता जीवन की मनोकामना करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। अधिकारियों ने नवनियुक्त संवाददाता को सदैव सच्चाई की राह पर चलने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और पूर्ण निष्पक्षता के साथ समाज व प्रशासन के बीच मजबूत सेतु बनने का गुरुमंत्र दिया। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फुजैल खान को आगे बढ़ने, फलने-फूलने और जन सरोकार की पत्रकारिता में नए आयाम स्थापित करने के लिए दिल से दुआएं और आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में जिले एवं संभाग के दिग्गज वरिष्ठ पत्रकारों तथा युवा पत्रकार साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित पत्रकारों का भी मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया और सभी ने एक स्वर में फुजैल खान को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिंह राणा, जुनैद खान, विक्रम लालवानी, हुसैन खान, अखिलेश मिश्रा, सोनू खान, जितेंद्र विश्वकर्मा, एजाज खान, शैलेंद्र मिश्रा और राहुल तिवारी सहित संभाग व जिले के कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार साथी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं ने फुजैल खान के ऊर्जावान व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन, सरकार और जनता के हित में की जाने वाली निष्पक्ष पत्रकारिता ही किसी भी मीडिया संस्थान की असली ताकत होती है। सभी ने फुजैल खान को सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं दीं।
