तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में थाना बुढ़ार पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। थाना बुढ़ार में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 607/26 में भूतही मोहल्ला स्थित मंदिर से पीतल की मूर्तियां एवं चांदी के आभूषण, अपराध क्रमांक 289/26 में इमली टोला स्थित राखड़ प्लाट से दो सी.सी.टी.व्ही. कैमरे तथा अपराध क्रमांक 669/26 में सरावगी ब्रदर्स दुकान से कैश पेटी, नगदी, चांदी के सिक्के एवं दस्तावेज चोरी हुए थे। उक्त प्रकरणों की विवेचना के दौरान संदेही प्रदीप कोल पिता रामभुवन कोल उर्फ कल्लू, निवासी कुवारपुर थाना जनकपुर जिला कोरिया (छ.ग.), हाल पकरिया समदा टोला थाना बुढ़ार को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा तीनों चोरी की घटनाओं को करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशादेही पर तीनों प्रकरणों में चोरी गई संपूर्ण संपत्ति नगदी रकम, चांदी के सिक्के, दस्तावेज, लकड़ी की पेटी, मंदिर की मूर्तियां एवं दो सीसीटीवी कैमरे कुल कीमती 40,000/-रु. बरामद किए गए। जिसके बाद बुढ़ार पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही प्रभारी थाना बुढ़ार उ.नि. रजनीश तिवारी के नेतृत्व में सउनि. क्लामेन्ट जॉन, सउनि. राजा भइया बागरी, सउनि. ज्ञानेन्द्र सिंह, सउनि. गिरीश शुक्ला, प्र.आर. दशरथ प्रजापति, प्र.आर. जान सिंह, प्र.आर. प्रभात, आर. श्रीकान्त एवं म.आर. कीर्ति अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post