भाजपा का सेवा संकल्प अभियान प्रशिक्षण एवं जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान प्रशिक्षण एवं जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न 



Junaid Khan - शहडोल। भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा सोमवार को कमला नगर स्थित अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान प्रशिक्षण कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक मनीषा सिंह, जबलपुर विधायक एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री अभिलाष पांडे , विधायक श्री जयसिंह मरावी विधायक विधायक श्री शरद कोल, अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेंद्र भारती, पूर्व विधायक प्रमिला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी जिला महामंत्री अमित मिश्रा पुष्पेंद्र पटेल एवं मंच का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया तो वहीं आभार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बताया कि बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। अभियान के तहत सेवा, जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में वंदे मातरम गीत का गायन किया गया एवं साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद भाजपा परिवार के दिवंगत सदस्यों के परिजनों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षीय उद्बोधन संघटनात्मक चर्च भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा द्वारा की गई एवं राजनीतिक प्रस्ताव महामंत्री पुष्पेंद्र पटेल ने प्रस्तुत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि 9 सितंबर को सभी मंडलों में बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी संवाद और समन्वय के साथ पूरी मेहनत से कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने मंडल स्तर पर कार्ययोजना बनाकर लाभार्थियों से निरंतर संपर्क रखने तथा सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं से संपर्क और संवाद बढ़ाने की बात कही। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी ने सामाजिक समरसता विषय पर अपना उद्बोधन दिया तो वहीं भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री अभिलाष पांडे जी ने विकसित भारत-2047 विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला संगठन प्रभारी श्री अभिलाष पांडे ने सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा एवं संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ता देश एवं समाज की सेवा में अपना योगदान दें। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कार्यों का वर्गीकरण कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंगन उत्सव, कहानी बदलाव की और सेवा मेरा योगदान सहित संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। कार्यशाला के अंत में राष्ट्रीय गान का गायन कर बैठक का समापन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से अपेक्षित श्रेणी में इनकी रही उपस्थित,जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष ,प्रदेश मोर्चे प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी,जिला कार्यसमिति सदस्य,मोर्चों के जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,अभियान की सभी जिला टोली,अभियान की सभी मंडल टोली सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post