वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर एमपीपीए शहडोल यूनिट का सराहनीय आयोजन, वृद्धाश्रम में किया सेवा कार्य

वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर एमपीपीए शहडोल यूनिट का सराहनीय आयोजन, वृद्धाश्रम में किया सेवा कार्य


Junaid Khan - शहडोल। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के अवसर पर मध्यप्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन (MPPA) शहडोल यूनिट द्वारा सामाजिक सरोकार एवं संगठनात्मक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन से जुड़े फार्मासिस्टों ने शहडोल स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों के बीच फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस सेवा कार्य के माध्यम से फार्मासिस्टों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया। इसके पश्चात सभी फार्मासिस्ट साथियों ने एक संगोष्ठी में भाग लिया, जिसमें फार्मेसी व्यवसाय, स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका तथा संगठन की भविष्य की गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ फार्मासिस्ट श्री उमाशंकर पांडे का सम्मान कर उनके योगदान का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक जलपान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा जिला उपाध्यक्ष अविनाश द्विवेदी जिला संगठन मंत्री नृपेंद्र नाथ तिवारी दुर्गेश तिवारी संभागीय अध्यक्ष शिवम शुक्ला संभागीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा एवं फार्मासिस्ट जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के अवसर पर एमपीपीए शहडोल यूनिट के सदस्यों द्वारा वृद्धाश्रम में फल एवं खाद्य सामग्री वितरित करते हुए तथा वरिष्ठ फार्मासिस्ट श्री उमाशंकर पांडे जी का सम्मान करते हुए।

Previous Post Next Post