शहडोल में सजेगा इस बार का सबसे भव्य 'गरबा महोत्सव', वर्षा पांडे के नेतृत्व में मिलेगा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच

फैशनइन्स्टा VS फाउंडेशन का ऐतिहासिक आयोजन,विजेता को ₹71,000 नकद पुरस्कार, क्राउन, शॉल और बिग ट्रॉफी शानदार परफॉर्मेंस पर विनर के अलावा मिलेगा FREE Album Shoot का सुनहरा मौका, लकी ड्रॉ से बरसेंगे उपहार


Junaid Khan - शहडोल। संभाग मुख्यालय शहडोल में इस बार नवरात्रि का पावन अवसर सांस्कृतिक भव्यता और कला के अनूठे मेल का गवाह बनने जा रहा है। क्षेत्र की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और कला मंच प्रदान करने के उद्देश्य से Fashioninsta VS Foundation' की आयोजक व संचालिका वर्षा पांडे के मार्गदर्शन में एक विशाल और भव्य 'गरबा महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर संपूर्ण शहडोल संभाग में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। विजेता को ₹71,000 नकद इनाम, ताज और बिग ट्रॉफी महोत्सव की मुख्य आयोजक एवं संचालिका वर्षा पांडे ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेता को ₹71,000 (इकहत्तर हजार रुपये) का बड़ा नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही विजेता को विशेष 'बिग ट्रॉफी', आकर्षक 'क्राउन' (ताज) और 'शॉल' भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति का ध्येय स्थानीय कलाकारों को पहचान देकर उन्हें एक गरिमामयी पहचान दिलाना है।

टॉप 10 टाइटल्स और फ्री एल्बम शूट का विशेष आकर्षण प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक बनाते हुए विभिन्न श्रेणियों में Top 10 Titles का चयन किया जाएगा, जिनके विजेताओं को आकर्षक उपहार सामग्री दी जाएगी। इसके अलावा, पूरे महोत्सव में जिसकी परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी, उस कलाकार को मुख्य विजेता न बनने की स्थिति में भी Fashioninsta की ओर से मुफ्त एल्बम शूट (FREE Album Shoot) का मौका दिया जाएगा। आयोजक वर्षा पांडे ने बताया कि यह अवसर उभरते हुए कलाकारों के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा। लकी ड्रॉ से दर्शकों पर भी होगी उपहारों की बौछार गरबा प्रेमियों और दर्शकों के उत्साह को दोगुना करने के लिए कार्यक्रम में Lucky Draw का विशेष प्रावधान रखा गया है। लकी ड्रॉ के माध्यम से भाग्यशाली विजेताओं को ₹5,100, ₹2,100, ₹1,100 के नकद पुरस्कार तथा कई अन्य शानदार गिफ्ट आइटम्स जीतने का मौका मिलेगा। प्रतिभाओं को निखारने का एक स्थापित प्लेटफॉर्म उल्लेखनीय है कि Fashioninsta एक मान्यता प्राप्त (Registered) कंपनी है, जो निरंतर कला, फैशन और अभिनय के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। संचालिका वर्षा पांडे ने शहडोल एवं आसपास के जिलों के सभी गरबा प्रेमियों, युवाओं व कला साधकों से अपील की है कि वे इस भव्य गरबा महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। सीमित सीटों और भारी उत्साह के कारण पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

Previous Post Next Post