अधिकारियों को समस्याओ के निराकरण के दिए निर्देश
Junaid Khan - शहडोल। 01 सितम्बर 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की समस्या सुनी तथा समस्याओ के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम बहेरहा पंचायत ददरा टोला के रामकृपाल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव श्री मुकेश तिवारी द्वारा पुनः शासन को गुमराह कर पुरानी पदस्थपना बहाल की गई। ग्राम ददरा टोला में विगत 12 वर्षाें से की गई भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखना प्रारंभ कर ग्रामीणों को खुली चुनौती दी जा रही है। कमिश्नर को बताया कि ग्राम ददरा टोला में नवीन तालाब निर्माण कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की गई है। श्री रामकृपाल यादव ने ग्राम पंचायत बहेरहा के ग्राम ददरा टोला में किये गए निर्माण कार्याें की जांच करने की मांग कमिश्नर से की। जिस पर कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल को षिकायत की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जनसुनवाई में शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत सेमरा के ग्राम लामर के छोटेलाल बैगा ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि मुझे प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से पंचायत सचिव को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास के लिए आवेदन दिया था लेकिन अभी तक आवास सूची में नाम नही दिख रहा है। श्री छोटेलाल बैगा ने कमिश्नर से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की। जिस पर कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल को श्री छोटेलाल बैगा के आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनूपपूर जिले के पुष्पराज तहसील के ग्राम खिरनी निवासी श्री भीम सिंह उइके ने कमिश्नर को आवेदन देकर बताया कि मेरा बेटा अमोल सिंह कक्षा 5वीं सत्र 2025-26 में प्राथमिक माध्यमिक शाला खिरनी पुष्पराजगढ़ से उत्तीर्ण किया था। सत्र 2026-26 में मै अपने बच्चे का नाम कक्षा 6वीं शासकीय माध्यमिक विद्यालय पड़मनिया में लिखवाया हूं। प्राथमिक शाला खिरनी से टीसी प्राप्त कर माध्यमिक शाला पडमनिया में भी जमा कर दिया हूं। किन्तु श्री नागेंद्र कुमार निगम जो कि शासकीय हाई स्कूल सरफा का प्रभारी प्राचार्य है हमारे बच्चे का नाम फर्जी तरीके से कक्षा6वीं में लिखकर साइकिल हेतु पात्र कर बीआरसी पुष्पराजगढ़ से साइकिल प्राप्प कर बेच दिया है। उन्होंने बताया कि चाहे इसकी जांच करा सकते है। श्री निगम द्वारा हमेशा से फर्जी तरीके से बच्चो का नाम फर्जी लिख-लिखकर शासन की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ स्वयं के लिए लेने का प्रयास किया जाता रहा है और फर्जी तरीके से लाभ प्राप्त भी किया जाता रहा है इनके कार्यकाल के शाला अभिलेखो की यदि जांच कराई जाएं तो हर वर्ष में कई फर्जी तरीके से लड़के-लड़कियो के नाम से विभिन्न कक्षाओ में मिलेगे जिसके माध्यम से साइकिले छात्रवृत्ति, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, पाठ्य पुस्तक आदि स्वयं प्राप्त कर लिये है। ऑनलाइन पोर्टल पर हमारे बच्चे के नाम से साइकिल एवं निःशुल्क किताब का वितरण दिखा दिया गया है। श्री भीम सिंह उइके ने कमिश्नर से इसकी जांच करने की बात कही। जिस पर कमिश्नर ने उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग शहडोल संभाग को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जनसुनवाई में अन्य आवेदनो पर भी सुनवाई की गई। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, उपायुक्त विकास श्रीमती प्रेरणा सिंह, संयुक्त संचालक षिक्षा श्री उमेष धुर्वे, उप संचालक महिला एवं बाल विकास श्री राकेश खरे, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे.पी. यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
