सीसी रोड निर्माण कार्य का मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया निरीक्षण

सीसी रोड निर्माण कार्य का मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया निरीक्षण 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 09 सितंबर 2026। नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा नगर में नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी द्वारा पुराना नगर पालिका चौक से पुलिस लाइन होकर गुजरने वाली सीसी रोड के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा निर्माणाधीन सड़क की कार्य-प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा झूला पुल के पास चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि नगर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाए तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न निर्माण कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं। निरीक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हों। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के उपयंत्री श्री सुखेंद्र सिंह तोमर, संबंधित ठेकेदार एवं नगर पालिका के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post