भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बनाई जयंती

भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बनाई जयंती




Junaid Khan - शहडोल। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को न्यू बस स्टैंड जिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा एवं समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक नमन किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रसेवा, संगठन और अंत्योदय के लिए समर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। एकात्म मानववाद और अंत्योदय का उनका दर्शन हमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर शहडोल शहडोल जिले के 19 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करें जयंती मनाई गई इसी क्रम में कमला नगर स्थित संभागीय मुख्यालय‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गण श्री संतोष लोहानी, श्री राकेश सोनी, श्री भूपेंद्र मिश्रा एवं श्री मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री श्री अमित मिश्रा, जिला मंत्री श्री रवींद्र वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्री अमित गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री प्रियम त्रिपाठी, सोहागपुर मंडल अध्यक्ष श्री मृदुल मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती संचिता सरवटे, श्री सोनू जायसवाल, श्री अमित तिवारी एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती रेखा त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post