70वीं शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शहडोल संभाग की टीमें भोपाल,सीहोर और छतरपुर रवाना
Junaid Khan - शहडोल। 25 सितंबर 2026-70वीं शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 26 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉक्सिंग (14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग) का आयोजन भोपाल में, शतरंज (14, 17 एवं 19 वर्ष बालक/बालिका) का आयोजन सीहोर में, तथा फुटबॉल (14 वर्ष बालक) का आयोजन छतरपुर में किया जा रहा है। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता हेतु शहडोल संभाग की चयनित टीमें आज ट्रेन द्वारा अपने-अपने गंतव्य स्थलों के लिए रवाना हुईं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन शालेय राष्ट्रीय स्तर (SGFI) की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। दल के प्रबंधक एवं मुख्य कोच: बॉक्सिंग दल: मुख्य प्रबंधक - सुनील कुमार साकेत | मुख्य कोच - अंशुमान सिंह शतरंज दल: मुख्य प्रबंधक - राजेश कुमार वर्मा | मुख्य कोच - नमन श्रीवास्तव फुटबॉल दल: मुख्य प्रबंधक - राजेंद्र बैगा | मुख्य कोच - नरेश कुंडे एवं रहीम खान संभागीय दल के रवाना होने पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग उमेश कुमार धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल अतुल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी उमरिया भूपेंद्र कड़े, जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर तुलाराम आर्मो, सहायक संचालक खेल रईस अहमद, संभागीय खेल अधिकारी सुदर्शन मिश्रा, जिला खेल अधिकारी रामरूद्र पटेल, शेख सलीम, खलील कुरैशी,, जिला समन्वयक विवेक पांडे, तथा जिला शतरंज संघ के सचिव मनीष सोनी एवं लक्ष्मण सोनी ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच/प्रबंधकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और विजय की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। रईस अहमद सहायक संचालक खेल शिक्षा विभाग, शहडोल संभाग (म.प्र.)
