बाणसागर बांध का जलस्तर एफआरएल के करीब,99.21 प्रतिशत भरा

चार रेडियल गेट 0.30 मीटर खुले, स्पिलवे से 253 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा


Junaid Khan - शहडोल। 25 सितम्बर 2026 बाणसागर बांध जलाशय में जलभराव की स्थिति एफआरएल के करीब बनी हुई है। 24 सितम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे दर्ज स्थिति के अनुसार जलाशय का जलस्तर 341.61 मीटर दर्ज किया गया, जबकि पूर्ण जलाशय स्तर 341.64 मीटर है। जलाशय में 5386.74 एमसीएम लाइव स्टोरेज दर्ज किया गया है तथा जलाशय 99.21 प्रतिशत भरा हुआ है। गत वर्ष 24 सितम्बर 2025 को जलस्तर 341.50 मीटर दर्ज किया गया था। जलाशय में वर्तमान में 290.92 क्यूमेक्स पानी की आवक दर्ज की गई है। वहीं विभिन्न माध्यमों से कुल 584.55 क्यूमेक्स पानी की निकासी हो रही है। इसमें पीएच-प्प्प् से 173.05 क्यूमेक्स, एचआर (सीडब्ल्यूसी) से 150 क्यूमेक्स, स्पिलवे से 253 क्यूमेक्स, आरबीसी से 2.50 क्यूमेक्स तथा भितरी से 1 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। वाष्पीकरण से 5 क्यूमेक्स की हानि दर्ज की गई है, जो 0.432 एमसीएम प्रतिदिन है। जलाशय के रेडियल गेटों में से 4 गेट क्रमांक 8, 9, 10 एवं 11 को 0.30 मीटर प्रत्येक खोला गया है। इन चार गेटों के माध्यम से स्पिलवे से कुल 253 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।

Previous Post Next Post