अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों का सर्वेक्षण कर शीघ्र राहत राशि प्रदान करें: कलेक्टर

अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों का सर्वेक्षण कर शीघ्र राहत राशि प्रदान करें: कलेक्टर 


Junaid Khan - शहडोल। 06 सितंबर 2026 जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने राजस्व अधिकारियों को अवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए तथा पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत राशि का शीघ्र वितरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा के कारण हुए नुकसान का मौके पर पहुंचकर आकलन करें तथा प्रभावित परिवारों की जानकारी तैयार कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य में पूरी पारदर्शिता बरतने तथा किसी भी पात्र प्रभावित परिवार को राहत से वंचित न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।

Previous Post Next Post