कमिश्नर ने सुनी जनसुनवाई में लोगो की समस्याएं
Junaid Khan - शहडोल। 08 सितम्बर- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की समस्याएं एवं शिकायते सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिए। जनसुनवाई कार्यक्र्रम में उमरिया जिले के पाली जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मझगंवा के फूलसिंह ने आवेदन करते हुए कमिश्नर को बताया कि मैने वर्ष 2011-12 में प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था मेरा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत भी हो गया था, किन्तु प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि सरपंच एवं संबंधित अधिकारियो ने हड़प ली जिसके कारण मुझे आवास बनाने के लिए राशि नही दी गई, लगातार शिकायत करने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का गमन करने वाले सरपंच और अधिकारी के विरूद्व किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की गई। श्री फूलसिंह का कहना था कि मेरे प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गमन करने वाले सरपंच और संबंधित अधिकारी के विरूद्व सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। जिस पर कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया को शिकायत की जांच कर संबंधितो के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनूपपुर जिले के ग्राम हरी के श्री जमुना प्रसाद राठौर ने कमिश्नर को आवेदन देकर बताया कि मै अनूपपुपर जिले का पुस्तैनी काश्तगार और खेती का कार्य कर रहा हूं। उन्होेंने बताया कि वर्ष 2018 मेे नगरपालिका अनूपपुर द्वारा तिपान नदी में स्टाप डैम का निर्माण कराया गया था जिसमें लगभग 2 एकड उपजाऊ भूमि जलमग्न होकर डूब गई है। भूमि डूबने के कारण खेती नही कर पा रहा हूं। उनका कहना था कि पूर्व में सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद भी संतोषजनक कार्यवाही नही हुई। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर मेरे घर आकर आश्वस्त किया कि भूमि को पुनः खेती योग्य बनाने हेु 5 लाख रूपये की क्षतिपूर्ति दी जाएगी बशर्ते मै सीएम हेल्पलाइन शिकायत बंद करवा दूं। उन्होंने बताया कि मेरी सहमति के पश्चात दिनांक 13 जुलाई 2026 को मुझे 1 लाख रूपये की राशि का भुगतान किया गया तथा मेरी सीएम हेल्पलाइन को फोर्स क्लोज करवा दिया गया। षिकायत बंद होने के उपरांत अब नगरपालिका प्रशासन द्वारा शेष 4 लाख रूपये का भुगतान नही किया जा रहा है। किसान जमुना प्रसाद राठौर ने शेष राशि दिलाने की मांग की। किसान की शिकायत पर कमिश्नर ने कलेक्टर अनूपपुर को शिकायत की जांच कर न्यायोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कमिश्नर ने अन्य आवेदनो की भी सुनवाई की एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, अतिरिक्त संयुक्त आयुक्त विकास श्रीमती प्रेरणा सिंह, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जेपी यादव, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री उमेश धुर्वे, संयुक्त आयुक्त सहकारिता श्रीमती सुरेखा आनंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
