ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत संदिग्ध POS एजेंटों के विरुद्ध 03 प्रकरण पंजीबद्ध

ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत संदिग्ध POS एजेंटों के विरुद्ध 03 प्रकरण पंजीबद्ध


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में साइबर अपराधों में उपयोग की जा रही संदिग्ध सिम एवं उनके POS (POINT OF SALE) एजेंटों के विरुद्ध ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना ब्यौहारी एवं थाना पपौंध में जांच की गई। जांच में ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से सिम सक्रिय कर अन्यत्र भेजने तथा साइबर अपराधों में उपयोग किए जाने के तथ्य सामने आए। कार्यवाही का विवरण-थाना ब्यौहारी में सिम नंबर 6269602942 के संबंध में धारा 318 (4) भारतीय न्याय संहिता, धारा 66(C) आईटी एक्ट एवं दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 42(3) (E), 42(6) के तहत अज्ञात सिम उपयोगकर्ता के विरूध्द प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना ब्यौहारी में POS एजेंट ऋषभ पटेल, निवासी वार्ड क्रमांक-03, बरहा टोला, ब्यौहारी के विरुद्ध ग्राहक के दस्तावेजों का उपयोग कर सिम सक्रिय कर अन्यत्र भेजने के मामले में उक्त धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना पपौंध में POS एजेंट हरिशरण प्रजापति, पिता सुराजी प्रजापति, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कुआं, थाना पपौंध के विरुद्ध संबंधित सिमों को नियम विरुद्ध तरीके से जारी करने के मामले में उक्त धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। तीनों प्रकरणों में विवेचना जारी है। शहडोल पुलिस द्वारा साइबर अपराधों में सिम के दुरुपयोग को रोकने के लिए संदिग्ध POS एजेंटों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी है।

Previous Post Next Post