UIT RGPV शाहडोल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
Junaid Khan - शहडोल। 17 सितंबर 2026- यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UIT RGPV), शाहडोल में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के संचालक डॉ. पंकज जैन ने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ के साथ भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं आरती की। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पूजा कार्यक्रम में सहभागिता की। डॉ. पंकज जैन ने भगवान विश्वकर्मा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण, शिल्प एवं तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के लिए भगवान विश्वकर्मा के आदर्श प्रेरणादायी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने तकनीकी ज्ञान एवं कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती सुनैना सैलानी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, तकनीकी दक्षता और रचनात्मक सोच के माध्यम से विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। पूजन कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। अंत में सभी ने संस्थान की प्रगति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
