सेवा ही संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 19 में गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश,दीप प्रज्वलित कर मनाया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस

सेवा ही संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 19 में गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश,दीप प्रज्वलित कर मनाया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस 


Junaid Khan - शहडोल। यशस्वी प्रधानमंत्री एवं देश के लोकप्रिय जननेता श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर “सेवा ही संकल्प” अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 19, घरौला मोहल्ला में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी के माध्यम से राष्ट्रसेवा, जनसेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। साथ ही देश की एकता, अखंडता, समृद्धि और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्षद श्री सिल्लू रजक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। उनके जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक सरोकारों के संकल्प के रूप में मनाना ही उनके प्रति सच्ची शुभकामना है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही संकल्प” के भाव के साथ वार्ड क्रमांक 19 में जनहित एवं विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। प्रधानमंत्री जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मकता, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का संदेश दिया।

Previous Post Next Post