पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर शहडोल में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर,37वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का महान संदेश
Junaid Khan - शहडोल। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जिला चिकित्सालय (कुशाभाऊ ठाकरे चिकित्सालय) में एक विशाल एवं गरिमामय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर ईश्वर के असीम आशीर्वाद से 37वीं बार रक्तदान करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह सिर्फ रक्त का दान नहीं, बल्कि समाज, राष्ट्र और पीड़ित मानवता के प्रति हमारी अक्षुण्ण जिम्मेदारी को निभाने का एक अटूट संकल्प है। हमारे द्वारा दान की गई रक्त की प्रत्येक बूंद में “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” की भारतीय सनातन संस्कृति और संवेदना निहित है। एसीएस सचिन सिन्हा ने भी किया रक्तदान, प्रमाण-पत्र देकर बढ़ाया उत्साह रक्तदान शिविर में राजधानी भोपाल से विशेष रूप से पधारे अपर मुख्य सचिव (एसीएस, पीएचई) सचिन सिन्हा ने स्वयं रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। एसीएस सिन्हा ने शिविर में उपस्थित सभी रक्तदाताओं से आत्मीय संवाद किया, उनके इस निस्वार्थ कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मातृशक्ति, युवाओं और नागरिकों का उमड़ा जनसैलाब मानवता के इस महाकुंभ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और आम नागरिकों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे पूरा चिकित्सालय परिसर 'सेवा ही संकल्प' और 'राष्ट्र प्रथम' के नारों से गुंजायमान हो उठा। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी शिविर में प्रशासन और संगठन के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए। इस दौरान मुख्य रूप से श्रीमती अमिता चपरा,भाजपा जिलाध्यक्ष,श्री पार्थ जायसवाल, कलेक्टर, शहडोल,श्री शिवम प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री प्रियम मार्तंड त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सिविल सर्जन, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा स्टाफ, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं,आइए, इस महाअभियान का हिस्सा बनें रक्तदान केवल किसी एक व्यक्ति की जान नहीं बचाता, बल्कि उस पूरे परिवार की सांसों को संबल देता है। यह महादान समाज को एकजुट करने और संवेदनशीलता को जीवित रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। आइए, प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा, समर्पण और मानवता के इस पावन अभियान से जुड़ें और अधिक से अधिक लोगों को जीवन बचाने के इस महायज्ञ में आहुति देने के लिए प्रेरित करें। रक्तदान करें—जीवन बचाएँ! सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम।

