भाजयुमो महामंत्री नितिन सिंह राणा सहित कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Junaid Khan - शहडोल। धनपुरी शहडोल जिले के दौरे पर पहुंचीं सांसद हिमाद्रि सिंह का धनपुरी के आजाद चौक में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री नितिन सिंह राणा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। सांसद के आजाद चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद हिमाद्रि सिंह ने आजाद चौक स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इसके पश्चात सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर विभिन्न विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातों को सुना तथा संगठन को मजबूत बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। सांसद हिमाद्रि सिंह के दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
