मुख्यमंत्री डा0 मोहन यादव का गुरूवाही (ताला) हेलीपैड मे हुआ हार्दिक स्वागत

मुख्यमंत्री डा0 मोहन यादव का गुरूवाही (ताला) हेलीपैड मे हुआ हार्दिक स्वागत


Junaid khan - शहडोल। 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डा0 मोहन यादव का गुरूवाही (ताला) हेलीपैड पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री जी लाड़ली बहना योजना के तहत 41वीं किश्त की सौगात देने मानपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरूवाही ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेलीकाप्टर व्दारा हेलीपैड पहुंचें। मुख्यमंत्री जी के साथ उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे ।

इस अवसर पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमान्द्री सिंह, मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह , विधायक बांधवगढ षिवनारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, उपाध्यक्ष ओम नारायण सिंह, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, कमिष्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, आईजी शहडोल संभाग सुश्री एन चैत्रा, डीआईजी विवेक सिंह,कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, क्षेत्र संचालक बांधवगढ टाईगर अनुपम सहाय, वनमंडलाधिकारी विवेक सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, श्री आसुतोष अग्रवाल, दिलीप पांडेय, जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो ने मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया।

Previous Post Next Post