शहडोल में भारत के अगले फुटबॉल स्टार्स की तलाश,13-14 अक्टूबर को 'स्कआउट ऑन व्हील्स' कैंप

शहडोल में भारत के अगले फुटबॉल स्टार्स की तलाश,13-14 अक्टूबर को 'स्कआउट ऑन व्हील्स' कैंप


Junaid khan - शहडोल। मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंच देने के लिए जिला फुटबॉल संघ, शहडोल के सहयोग से टाइगर-आईकेएफ (India Khelo Football) स्काउट ऑन व्हील्स' का दो दिवसीय निःशुल्क चयन कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शहडोल और आसपास के क्षेत्रों के बालकों एवं बालिकाओं में से भारत की भावी फुटबॉल प्रतिभाओं की खोज करना है। चयन ट्रायल का विवरण,दिनांक: 13 एवं 14 अक्टूबर समय: सुबह 7:00 बजे से स्थान: स्व. जयपाल सिंह मुंडा ग्राउंड, विचारपुर, शहडोल पंजीकरण शुल्क: पूर्णतः निःशुल्क पात्रता (आयु वर्ग): लड़के: जन्म वर्ष 2009 से 2016 लड़कियाँ ('नारी शक्ति' विशेष कैंप): जन्म वर्ष 2001 से 2015 चयन प्रक्रिया व अवसर: देश के पेशेवर स्काउट्स द्वारा खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया जाएगा। लड़कों को जोनल और प्री-फाइनल्स में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

'नारी शक्ति' श्रेणी में चुनी गई बालिकाओं को सीधे नेशनल फाइनल्स (National Finals) में प्रवेश मिलेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को ISL, I-League क्लबों और शीर्ष अकादमियों से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विशेष अपील: जिला फुटबॉल संघ ने अभिभावकों, विद्यालयों और खेल अकादमियों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को इस निःशुल्क कैंप में भेजने का आग्रह किया है।

निःशुल्क पंजीकरण एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: फोन व्हाट्सएप:8319549277 7692888746 (प्रचार पोस्टर पर उपलब्ध QR Code को स्कैन करके भी तुरंत रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।) जिला फुटबॉल संघ, शहडोल एवं IKF प्रबंधन।

Previous Post Next Post