कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, शहर के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी, पत्रकार एवं परिजन रहे मौजूद
Junaid Khan - शहडोल। भारतीय संविधान सभा के सदस्य रहे, विंध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के निर्माता स्वर्गीय पंडित शम्भू नाथ शुक्ल जी की 48वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उद्यान में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने पंडित शुक्ल के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। पंडित समूहनाथ शुक्ल का शहडोल जिले के निर्माण एवं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उपस्थित जनों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया। इस अवसर पर पंडित शंभूनाथ शुक्ल के परिवारजनों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से नगर पालिका शहडोल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता जगदीश सराफ, रविंद्र तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता नीरज द्विवेदी, जयप्रकाश गर्ग, पत्रकार हुसैन अली, त्रिलोकीनाथ गर्ग,सुशील शर्मा, तथा अवतार गुप्ता मुकेश सोधिया सहित पंडित शंभू नाथ शुक्ला परिवार से आशुतोष शुक्ला, मनीषा शुक्ला श्रीमती संध्या शुक्ला, संजय शुक्ला, विहान शुक्ला, राकेश शुक्ला,श्रीमती आशा शुक्ला,प्रवेण शुक्ला,पत्रकार अनिल द्विवेदी और राजेंद्र त्रिपाठी भी उपस्थित रहे अन्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
