70वीं शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता,शहडोल संभाग की हॉकी, कबड्डी एवं फुटबॉल टीमें रवाना

70वीं शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता,शहडोल संभाग की हॉकी, कबड्डी एवं फुटबॉल टीमें रवाना


Junaid Khan - शहडोल। 02 अक्टूबर 2026 स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 70वीं शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता (3 से 7 अक्टूबर 2026) में भाग लेने शहडोल संभाग की बालक एवं बालिका खेल टीमें (हॉकी, फुटबॉल व कबड्डी) रवाना हो चुकी हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता (SGFI) के लिए होगा।

दल प्रबंधन विवरण: हॉकी (17 वर्ष आयु वर्ग, सिवनी): प्रबंधक- अरुण कुमार भट्ट। कोच- अतुल रजक, ओम सोधिया फुटबॉल (17 वर्ष आयु वर्ग, शाजापुर/शुजालपुर): प्रबंधक- राजेन्द्र प्रसाद बैगा | कोच- इन्द्रजीत कबड्डी (19 वर्ष आयु वर्ग, हरदा): प्रबंधक- मान सिंह मरपाची | कोच- विनय कुमार द्विवेदी, गोल्डी पाल अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं: संयुक्त संचालक (लोक शिक्षण) उमेश कुमार दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चौधरी (शहडोल), भूपेन्द्र बरकडे (उमरिया), डीईओ (अनूपपुर), तुलाराम आर्मो,, सहायक संचालक खेल रईस अहमद सुदर्शन मिश्रा, जिला खेल अधिकारी शेख सलीम, राम रूद्र पटेल, खलील कुरैशी, एवं लक्ष्मण सोनी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभाग व राज्य का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। जारीकर्ता: रईस अहमद सहायक संचालक (खेल), सही संचालक लोक शिक्षण, शहडोल संभाग शहडोल (म.प्र.)

Previous Post Next Post