दुकान से 70,300 रुपये की चोरी का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार

दुकान से 70,300 रुपये की चोरी का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार


Junaid khan - शहडोल। थाना कोतवाली शहडोल क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 10 स्थित धीरज ट्रेडर्स नामक गल्ले की दुकान में दिनांक 03.10.2026 को काउंटर की दराज में रखे 70,300 रुपये चोरी होने की रिपोर्ट फरियादी सूरज गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई थी। घटना के संबंध में थाना कोतवाली द्वारा अपराध प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी, विवेचना के दौरान दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज का अवलोकन करने पर आरोपी अंकित उपाध्याय उर्फ अइय्या पिता अवधेश उपाध्याय उम्र 26 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली, जिला शहडोल की संलिप्तता सामने आई। थाना कोतवाली शहडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्र.आर. संजय सोनकर, प्र.आर. लक्ष्मी पटेल एवं प्र.आर. राजीव की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post