70वीं शालेय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शहडोल संभाग का दबदबा,खिलाड़ियों ने जीते पदक, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन

70वीं शालेय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शहडोल संभाग का दबदबा,खिलाड़ियों ने जीते पदक, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन 


Junaid Khan - शहडोल। स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा 70वीं शालेय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में दिनांक 26 सितंबर से 30 सितंबर तक किया गया। इस स्पर्धा में 14 वर्ष (बालक) तथा 17 एवं 19 वर्ष (बालक एवं बालिका) आयु वर्ग में शहडोल संभाग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए हैं। शानदार प्रदर्शन के बल पर संभाग के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पदक विजेता खिलाड़ी। स्वर्ण पदक (Gold Medal) विवेक सिंह ,(राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित ) इमरान खान (सब-जूनियर) (राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित) रजत पदक (Silver Medal) अवंतिका नामदेव कांस्य पदक (Bronze Medal) केशव भारद्वाज अथर्व सिंह टेकाम,अजीत पाव,अमन गुप्ता,पंकज सिंह,प्रसून तिवारी,टीम के प्रमुख प्रबंधक सुनील कुमार साकेत, मुख्य कोच अंशुमान सिंह, सहायक कोच गीतांजलि गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, उज्ज्वल शुक्ला, लेटन कोल एवं अमित पांडे के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल संभाग के मुक्केबाजों ने रिंग में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दिया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीतने तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संयुक्त संचालक श्री उमेश कुमार धुर्वे, सहायक संचालक आकांक्षा सोनी, आर.के. मंगलानी, संभागीय व्यवसायिक समन्वयक करुणा कुमार कुशराम, सहायक संचालक खेल रईस अहमद, सुदर्शन मिश्रा, रवि शुक्ला, रमेश कुमार नापित, चंद्रभान सोंधिया, अमजद रंगरेज, आशीष बजाज, विनीता मिश्रा, लोक सिंह श्याम,लोकेश प्रताप सिंह,रावेरेंद्र सिंह कवर, नीरज सिंह मरकाम, दीपक गुप्ता, आरती शर्मा, ने सभी पदक विजेता एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए तथा उनका सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Previous Post Next Post