शौर्य,शक्ति और परंपरा का संगम,दशहरे पर पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन एवं हवन, शस्त्र संचालन और वाहन पूजन का भी हुआ आयोजन


Junaid Khan - शहडोल। 20 अक्टूबर 2026 दशहरा पर्व के पावन अवसर पर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन शहडोल में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न हुआ। शस्त्र पूजन के साथ शस्त्र संचालन का प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा वाहनों का पूजन भी किया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन सुश्री एन. चैत्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विवेक सिंह, कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री संरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान तथा एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग उपस्थित रहीं।

इसी प्रकार नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम दास जायसवाल, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय सहित उप पुलिस अधीक्षक, नगर निरीक्षक, रक्षित निरीक्षक (आरआई) एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार भी उपस्थित रहे। समारोह में दशहरा पर्व की परंपरा के अनुरूप शस्त्र पूजन कर शक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया।

Previous Post Next Post