रक्षित केंद्र अनूपपुर में धूमधाम व गरिमा के साथ संपन्न हुआ विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन समारोह

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल , श्री रामलाल रोतेल एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

वैदिक विधि-विधान से हुआ शस्त्रों व वाहनों का पूजन, शांति एवं सुरक्षा का दिया गया संदेश


Junaid Khan - शहडोल। अनूपपुर दिनांक 20 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व विजयादशमी के अवसर पर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) अनूपपुर में भव्य 'शस्त्र पूजन' एवं 'दशहरा पर्व' कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, परंपरा एवं वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिलीप जायसवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, मध्य प्रदेश शासन - कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग) रामलाल रोतेल राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं पुलिस अधीक्षक (SP) श्री विक्रांत मुराब विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही अपर कलेक्टर (एडीएम), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), जिले के विभिन्न थाना प्रभारी, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, पुलिस जवान एवं सम्मानित नागरिकगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र व वाहन पूजन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, रामलाल रोतेल कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र स्थित शस्त्रागार (आर्मरी) के पारंपरिक एवं आधुनिक अस्त्र-शस्त्रों, पुलिस के वाहनों तथा ध्वज के पूजन से हुआ। आचार्यों व पंडितों के सानिध्य में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों पर तिलकार्चन कर पुष्प अर्पित किए गए। पूजन के उपरांत शांति, कानून व्यवस्था और जन-सुरक्षा की मंगल कामना करते हुए परंपरा अनुसार हर्ष फायर (हर्ष फायरिंग) किया गया।

कुशल संचालन

विजयादशमी का संदेश:

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने जिले वासियों एवं पुलिस परिवार को विजयादशमी की बधाई दी और कहा कि यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय की प्रेरणा देता है। उन्होंने पुलिस बल के समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी जवानों को पूर्ण निष्ठा, मुस्तैदी और कर्तव्यपरायणता के साथ जिले में शांति व सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दिलाया। पूरा कार्यक्रम अनुशासित, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Previous Post Next Post