नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां,भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर बढ़ी उम्मीदें
Junaid Khan - शहडोल। जिले के बुढ़ार में ऐतिहासिक दशहरा उत्सव को भव्य एवं गरिमामय स्वरूप देने के उद्देश्य से दशहरा उत्सव समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति में समाजसेवी जितेंद्र सिंह (जित्तू दादा) को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं महिला अध्यक्ष के रूप में चेतना दीक्षित, रावण दहन अध्यक्ष अमित सिंघानिया, आतिशबाजी अध्यक्ष प्रिंस तथा कन्या भोज प्रभारी गीता प्रजापति को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी अपने अनुभव, समर्पण और आपसी सहयोग के साथ बुढ़ार के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव को और अधिक भव्य, दिव्य एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से दशहरा उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बने तथा प्रत्येक वर्ष नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। जितेंद्र सिंह के अध्यक्ष चुने जाने पर राजकुमार सरावगी, सुजीत सिंह चंदेल, बलमीत सिंह खनूजा, कमलेश शर्मा, अमरजीत सिंह, अरविंद नायक, ऋषि जैन, विक्रम सिंह, रजनीश जैन, युनुस खान, पवन चीनी, सोनू आहूजा, सनाउल्लाह खान, मन्नू सिंह, शैलेन्द्र सराफ, अनिल तिवारी, अभिषेक अग्रवाल एवं नितिन सिंह राणा सहित समिति के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समिति के गठन के साथ ही इस वर्ष दशहरा उत्सव को लेकर बुढ़ार क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
