जिला अस्पताल शहडोल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को जिला अस्पताल शहडोल में जयसिंहनगर की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा फीता काटकर सेवा संकल्प शिविर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पार्षद सिल्लू जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ , पूजा सोनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अभियान का उद्देश्य जनसेवा की भावना के साथ जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक सुविधाओं का लाभ पहुँचाना है। जनसेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ ऐसे प्रयास समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुविधाएँ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेवा ही संकल्प, जनकल्याण ही लक्ष्य।
Tags
SHAHDOL
