एफ.आर.व्ही. ड्यूटी के अनाधिकृत उपयोग के मामले में आरक्षक निलंबित,रक्षित केन्द्र शहडोल संबद्ध

एफ.आर.व्ही. ड्यूटी के अनाधिकृत उपयोग के मामले में आरक्षक निलंबित,रक्षित केन्द्र शहडोल संबद्ध


Junaid khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा कर्तव्य के दौरान अनियमितता बरतने के मामले में आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। थाना जयसिंहनगर के एफ.आर.व्ही. वाहन में तैनात आरक्षक 525 प्रहलाद सिंह द्वारा एफ.आर.व्ही. ड्यूटी का अनाधिकृत उपयोग किया गया तथा उनके इस कृत्य से अप्रिय स्थिति निर्मित हुई। आरक्षक द्वारा थाना प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए बिना इस प्रकार कार्य किया जाना अनुचित पाया गया। उक्त मामले में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ब्यौहारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने आरक्षक 525 प्रहलाद सिंह, थाना जयसिंहनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र शहडोल संबद्ध करने के आदेश जारी किए हैं।

Previous Post Next Post