कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को विसर्जन स्थल एवं दशहरा उत्सव स्थल का भ्रमण करने तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
Junaid Khan - शहडोल। 19 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने दुर्गा विसर्जन स्थलो तथा दशहरा उत्सव स्थलो पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम दुर्गा विसर्जन स्थल एवं दशहरा उत्सव स्थल का स्वय का भ्रमण करे तथा सभी व्यवस्थाआंे का जायजा लेकर आयोजन समिति के माध्यम से पाई गई कमियो को दूर कराएं। दुर्गा विसर्जन स्थल के लिए चयनित स्थानो में बैरिकेडिंग, विसर्जन के लिए मूर्तियो को क्रमबद्व तरीके से लाने, तैराक की व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, कंट्रोल रूम, उद्घोषणा कक्ष तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह दशहरा उत्सव स्थल पर प्रोटोकाल के अनुसार बैठक व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, बिजली, आवागमन सहित समस्त व्यवस्थाएं सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए। संबंधित स्थानीय निकायों से सहयोग लेने तथा मजिस्टेªट एवं पुलिस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा सभी अधिकारी सौपे गए दायित्वो का निर्वहन समय-सीमा में सुनिश्चित करें- कलेक्टर शहडोल 19 अक्टूबर 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियो को सौपे गए दायित्वों का निर्वहन समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यक्रम बाणगंगा मैदान शहडोल में आयोजित किया जाएगा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, वनमंडलाधिकारी उत्तर वन मंडल श्रीमती तरूणा वर्मा, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह,एसडीएम सुश्री काजोल सिंह, श्रीमती अमृता गर्ग, दीपक मंडावी, सुश्री अर्चना मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर भागीरथी लहरें, एन्टोनियो एक्का सहित विभिन्न विभागो के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। कलेक्टर ने बाणगंगा मैदान के समतलीकरण एवं हैलीपैड की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियो द्वारा बताया गया कि यह कार्य प्रारंभ हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर वन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, कृषि एवं उनके सहयोगी विभाग, आजीविका परियोजना, संत रविदास हस्तशिल्प विकास निगम, जनजातीय कार्य विभाग तथा एआई प्रशिक्षण पर आधारित, प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागो की हितग्राहीमूलक योजनाओ के माध्यम से हितग्राहियो को हितलाभ प्रदान किया जाएगा। संबंधित अधिकारी हितग्राहियो की सूची एवं उनके आधार नम्बर की जानकारी डीपीसी को उपलब्ध कराएंगे।
