चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर आरक्षक निलंबित
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा पंचायत उप चुनाव 2026 के दौरान ईव्हीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित रहने एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आरक्षक 580 नरेश मार्को को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर थाना ब्यौहारी संबद्ध किया गया है। पंचायत उप चुनाव 2026 के दौरान दिनांक 23 सितंबर 2026 को आरक्षक 580 नरेश मार्को, थाना सिंहपुर को ईव्हीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था हेतु रायफल इंसास के साथ ड्यूटी पर रवाना किया गया था। आरक्षक दिनांक 29 सितंबर 2026 से निर्धारित ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित रहा। निर्धारित चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने एवं बिना अनुमति वापस न लौटने के कारण आरक्षक द्वारा घोर अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही प्रदर्शित की गई। उक्त कृत्य को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा आरक्षक 580 नरेश मार्को को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर थाना ब्यौहारी संबद्ध करने के आदेश जारी किए गए हैं।
