सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वीरगाथा कार्यक्रम आयोजित ,

शहीद सैनिकों को किया नमन एवं सैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान




Junaid  khan - शहडोल। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पुलिस कंट्रोल रूम शहडोल में पुलिस अधीक्षक श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में वीरगाथा एवं सैनिकों तथा उनके अभिभावकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में तैनात एस.डी.ई.आर.एफ. (SDERF) के जवानों का भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम प्रजापति, सेवानिवृत्त कर्नल श्री अरुण शुक्ला (अध्यक्ष) सैनिक कल्याण बोर्ड, सूबे. मेजर श्री विलाश कामते (कल्याण संयोजक) सैनिक कार्यालय, शहडोल, श्री जे.पी. गुप्ता (अध्यक्ष) जिला कल्याण समीति, तथा प्लाटून कमांडर श्री कोमल सिंह, जिला होमगार्ड कार्यालय, शहडोल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य वीर सैनिकों के शौर्य, साहस एवं बलिदान को स्मरण करना तथा राष्ट्र की सेवा में समर्पित सैनिकों, उनके परिजनों एवं आपदा राहत कार्यों में योगदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना रहा। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम के संफल संचालन व संयोजन रक्षित निरीक्षक श्री अनिरुद्ध मीणा एवं डी.आर.पी. लाईन स्टाफ के द्वारा किया गया।

Previous Post Next Post