संभाग स्तरीय योगासन चयन प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी छात्र 70वीं शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना दम


Junaid Khan - शहडोल। 01 अक्टूबर 2026 शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अशासकीय ज्ञानोदय विद्यालय, शहडोल में संभाग स्तरीय चयन प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग (बालक एवं बालिका) के खिलाड़ियों के लिए योगासन स्पर्धा का आयोजन हुआ। इस संभाग स्तरीय चयन प्रतियोगिता में शहडोल, अनूपपुर तथा उमरिया जिलों के उदीयमान खिलाड़ी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी योग प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन: इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 70वीं शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक बालाघाट में आयोजित की जाएगी। मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक सहयोग: उक्त प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन संयुक्त संचालक उमेश कुमार धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल अतुल चौधरी, सहायक संचालक (खेल) कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रईस अहमद, सुदर्शन मिश्रा एवं जिला खेल अधिकारी शहडोल राम रुद्र पटेल के कुशल मार्गदर्शन एवं देख-रेख में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। कोच, मैनेजर एवं विशेष सहयोगियों की भूमिका: विभिन्न जिलों से आए कोच एवं मैनेजरों के विशेष सहयोग से उत्कृष्ट खिलाड़ियों के निष्पक्ष और सटीक चयन में महत्वपूर्ण भूमिका रही: उमरिया जिला: शिव प्रकाश शुक्ला, नारायण गौतम, मनीषा सिंह अनूपपुर जिला: धनीराम वनवासी शहडोल जिला: नरेन्द्र प्र० मिश्रा, यू० पी० यादव, लक्ष्मण सोनी, शिवानी नामदेव, नामृता यादव,आयोजन को सफल बनाने में ज्ञानोदय स्कूल के डायरेक्टर श्री अजय सिंह जी तथा समस्त आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान एवं सराहनीय सहयोग रहा। भवदीय,(रईस अहमद) सहायक संचालक (खेल) कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग, शहडोल (म.प्र.)

Previous Post Next Post