एन.डी.पी.एस. एक्ट में फरार वाहन मालिक जयसिंहनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल ।पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निरंतर निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरण में फरार आरोपी बाबूलाल प्रजापति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। प्रकरण का विवरण: दिनांक 13.10.2026 को थाना जयसिंहनगर पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध ट्रक के केबिन में छिपाकर रखी गई 20 बोरियों से कुल 735 किलो 440 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा गांजा कीमती लगभग 73 लाख 50 हजार रुपये, ट्रक कीमती लगभग 40 लाख रुपये तथा तीन मोबाइल फोन कीमती लगभग 5 हजार रुपये, इस प्रकार कुल लगभग 1 करोड़ 13 लाख 55 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी: विवेचना के दौरान प्रकरण में फरार आरोपी व अपराध में संलिप्त वाहन (ट्रक) स्वामी बाबूलाल प्रजापति पिता टूलिया प्रजापति, उम्र 50 वर्ष, निवासी पिथोराबाद, थाना नागौद, जिला सतना (मध्य प्रदेश) को दिनांक 19.10.2026 को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अजय कुमार, उप निरीक्षक राकेश बागरी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार एवं आरक्षक क्रमांक 272 अंकित यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
