वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष जेठानंद जी के निधन पर भाजपा में शोक की लहर

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष जेठानंद जी के निधन पर भाजपा में शोक की लहर


Junaid khan - शहडोल। सांसद, जिलाअध्यक्ष एवं विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जेठानंद भागदेव जी निधन पर जताया शोक दी श्रद्धांजलि, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्री जेठानंद भागदेव जी का निधन भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया है कि शहडोल नगर के डेवलपमेंट एरिया गुरु नानक चौक स्थित वार्ड नंबर 18 में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा के पूर्व जिला जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जेठानंद भागदेव जी का मंगलवार की शाम 8 बजे लगभग 90 वर्ष की आयु मे निधन हो गया श्री भागदेव जी भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री महेश भागदेव के पिता एवं श्रीमती सोनल भागदेव पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष के ससुर थे। जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक 21अक्टूबर को शाम 05 बजे बुढार रोड स्थित शांति वन में किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री जेठानंद भागदेव जी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सरस्वती शिशु मंदिर शहडोल के व्यवस्थापक साथ ही अध्यक्ष पं शभूनाथ डिग्री कालेज के अध्यक्ष एवं एवं सिंधी समाज के अध्यक्ष रहकर एवं अन्य विभिन्न पदों में रहकर समाज सेवा के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय जेठानंद भागदेव जी के निधन पर इन्होंने शोक जताया शहडोल लोकसभा सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, विधायक शरद कोल, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह पूर्व विधायक प्रमिला सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी भूपेंद्र मिश्रा, मनोज गुप्ता ,राकेश सोनी राकेश पांडे, दौलत मनमानी, महामंत्री अमित मिश्रा पुष्पेंद्र पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जगबनी, राजेश्वर उदानियां, सौरभ गोल, रविंद्र वर्मा अमित गुप्ता बंटी, श्री कृष्ण गुप्ता ,विनय केवट, रिकी विश्वकर्मा प्रियम त्रिपाठी, नीलम चतुर्वेदी, कमल खटीक, राकेश कनौजिया मृदुल मिश्रा सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दुःख की इस कठिन घड़ी में परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। और शोकाकुल परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में सर्वोच्च स्थान दें और पीछे छूटे शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति व साहस प्रदान करें।

Previous Post Next Post