पुलिस स्टाफ ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का लिया संकल्प
Junaid Khan - शहडोल। 03 अक्टूबर 2026- गांधी जयंती के अवसर पर ब्यौहारी थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री अभिलाष मिश्रा सहित थाना स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। थाना प्रभारी श्री अभिलाष मिश्रा ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। इस दौरान थाना परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए भी सभी ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस स्टाफ ने स्वच्छता, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण के बाद लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी भी पुलिसकर्मियों द्वारा ली गई। कार्यक्रम में थाना ब्यौहारी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
