मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा व मोटरसाइकिल बरामद,आरोपी गिरफ्तार

मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा व मोटरसाइकिल बरामद,आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित् करने हेतु लगातार दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना अमलाई पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटना का विवरण: दिनांक 26.10.2026 को फरियादी आशीष ब्याधा, निवासी रावल मार्केट वार्ड क्रमांक 7,ओ.पी.एम. अमलाई, थाना अमलाई, जिला शहडोल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21-22.10.2026 की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर के कमरे का ताला तोड़कर अंदर खड़ी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये है, चोरी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई: प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना अमलाई पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी संतराम सिंह मरकाम, निवासी ईंटा भट्टा अमलाई, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अमलाई निरीक्षक भूपेन्द्र मणि पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि.शिवनारायण प्रजापति, प्र.आर. ठाकुर दास एवं प्र.आर. जाहिद मोहम्मद की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post