राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली
Junaid Khan - शहडोल। 06 अक्टूबर 2026 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने जिला चिकित्सालय शहडोल में तथा विधायक श्री जयसिंह मरावी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों को समय पर एल्बेंडाजोल की खुराक दिलाना उनके स्वस्थ विकास, बेहतर पोषण और मजबूत स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को कृमि मुक्त बनाने के लिए उन्हें एल्बेंडाजोल की खुराक अवश्य खिलाएं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा एवं सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने भी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई।
