शहडोल नगर में RSS का भव्य पथ संचलन

शहडोल नगर में RSS का भव्य पथ संचलन




Junaid Khan - शहडोल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर शहडोल द्वारा समरस, संगठित और सक्षम राष्ट्र के निर्माण के उद्देश्य से एक नवंबर दिन रविवार को बुढार रोड स्थित श्री डी सदन से पथ संचलन कार्यक्रम के लिए स्वयंसेवको का एकत्रीकरण एवं पथ संचलन प्रारंभ किया गया। जानकारी के अनुसार स्वयंसेवको के एकत्रीकरण दोपहर 3 बजे हुआ। आठ वर्ष से लेकर अस्सी वर्ष के स्वयंसेवक गणवेश के साथ भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में मनीष पांडे प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख के साथ शहडोल जिले के जिला संघचालक सरदार जसवीर सिंह, शहडोल नगर के संघचालक कृष्ण पाल सिंह मंचासीन रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष पांडे ने अपने उद्बोधन में बताया कि आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने कैसे एक-एक स्वयंसेवकों को व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से जोड़कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नींव रखी। संघ का कार्य क्षेत्र में कोई भी क्षेत्र नहीं बचा जहां तक संघ ने लोगों को जोड़ने का काम नहीं किया। समाज को जोड़ना सबसे कठिन काम है। लेकिन विषम परिस्थितियों में भी कभी भी अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं हुए। आज इसी संघर्ष का परिणाम है कि संघ केवल भारत देश में नहीं अपितु विश्व के अनेक देशो में करोड़ो स्वयंसेवको के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में संघ का प्रमुख चिंतन पंच परिवर्तन है । स्व की भावना , नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया। गौरतलब है। संघ के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। नारे के साथ स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में नगर भ्रमण किया। पथ संचलन बुढार चौक, घरौला मोहल्ला साईनाथ मंदिर चौक, शंकर टॉकीज सब्जी मंडी मैं कई व्यवसाईयों के द्वारा, गांधी चौक, के साथ कई अन्य स्थानों पर मातृ शक्तियों एवं समाज के लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र भक्ति, समाज सेवा, संगठन शक्ति और हिंदू एकता का संदेश देना है। गौरतलब है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 101 वर्ष में प्रवेश कर चुका है। विजयदशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना किया गया था। इसी उपलक्ष्य पर प्रतिवर्ष विजयदशमी पर्व पर बस्ती, ग्राम स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Previous Post Next Post