विद्यालय का संचालन अब प्रातः 09 बजे से,कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Junaid khan - शहडोल। 17 नवम्बर 2025- जिले में तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त सी.बी.एस.ई तथा आई.सी.एस.सी. सहित समस्त बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों के खुलने का समय प्रातः 09ः00 बजे से नियत किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि यदि किसी विद्यालय का संचालन प्रातः 09ः00 बजे या उसके पश्चात् होता है तो समय यथावत रहेंगा।
Tags
SHAHDOL
