पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय को MSME की प्रतिष्ठित RAMP परियोजना मिली
Junaid khan - शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय को एमएसएमई की प्रतिष्ठित रेंप परियोजना प्राप्त हुई है। इस परियोजना के अंतर्गत शहडोल में एक अत्याधुनिक इनक्यूबेशन एवं स्टार्टअप केंद्र की स्थापना की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के केवल 12 संस्थान ही इस - परियोजना के लिए चयनित हुए हैं, - जिनमें शहडोल का चयन इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह केंद्र युवाओं, शोधार्थियों और उभरते उद्यमियों को तकनीकी सहयोग, नवोन्मेष सुविधा, प्रशिक्षण व मार्गदर्शन प्रदान कर स्टार्टअप संस्कृति को नई दिशा देगा। इस परियोजना को सफलतापूर्वक विश्वविद्यालय तक पहुंचाने में डा. मौसमी कर, सहायक प्राध्यापक एवं परियोजना समन्वयक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके साथ ही प्रो प्रमोद पांडे का मार्गदर्शन भी रहा। विश्वविद्यालय ने दिलीप कुमार परियोजना के राज्य स्तरीय नोडल प्रमुख के प्रति आभार जताया है। साथ ही अनिल थागले उप महाप्रबंधक, समन्वयक डा. सुनील के सहयोग और मार्गदर्शन ने फंडिंग प्रक्रिया को सरल और सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कलेक्टर केदार सिंह के सक्रिय समर्थन ने भी इस उपलब्धि को संभव बनाने में मजबूत आधार प्रदान किया। कुलगुरु प्रो रामशंकर एवं कुलसचिव प्रो आशीष तिवारी ने विश्वविद्यालय परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
