19 से 23 नवंबर तक होगी 69वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा,अब्बास खान और मुकेश झरिया को मिली जिम्मेदारी

19 से 23 नवंबर तक होगी 69वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा,अब्बास खान और मुकेश झरिया को मिली जिम्मेदारी


Junaid khan - शहडोल। मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69 वीं शालेय राज्य स्तर बास्केटबॉल 19 वर्ष आयु वर्ग बालक, बालिका प्रतियोगिता का आयोजन सीतामऊ जिला मंदसौर में एवं हैंडबॉल, 14 वर्ष आयु वर्ग बालक, बालिका का आयोजन कुक्षी  जिला धार में दिनांक 19 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजन होगा, बास्केटबॉल टीम के प्रमुख प्रबंधक मोहम्मद अब्बास खान पीटीआई एवं हैंडबॉल के प्रमुख प्रबंधक मुकेश कुमार झरिया पीटीआई, को बनाया गया है,आज दोनों टीमें नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से शहडोल से राज्य स्तर प्रतियोगिता खेलने के लिए रवाना हुई ,दोनों टीम के खिलाड़ियों के उत्कट प्रदर्शन कर एवं प्रतियोगिता जीतने के लिए,संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग शहडोल उमेश कुमार धुर्वे, सहायक संचालक खेल रईस अहमद ,सुदर्शन मिश्रा, जिला खेल अधिकारी उमरिया शेख सलीम जिला खेल अधिकारी शहडोल राम रूद्र पटेल, जिला खेल अधिकारी अनूपपुर खलील कुरेशी ,बास्केटबॉल कोच के के श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Previous Post Next Post